सायमंड्स प्रकरण पर सीए करेगी जांच
सिडनी, 25 नवंबर: ढाई महीने का वनवास काटकर टीम में वापस आये आस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू सयमंड्स फिर से विवाद में फंस गये हैं। इस बार विवाद टीम के किसी सदस्य के साथ नहीं बल्कि एक होटल में शराब पीकर मारपीट करने का है।
सायमंड्स पर आरोप है कि उहोंने ब्रिसबेन के एक होटल में शराब पीकर मारपीट की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। वहीं सायमंड्स इन आरेपों से इनकार कर रहे हैं।
इस विवाद के प्रकाश में आने के बाद सायमंड्स ने सफाई दी है कि वो होटल में अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे तभी एक व्यक्ति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। सायमंड्स का कहना है कि झड़प के दौरान उन्होंने सिर्फ अपने बचाव के प्रयास किये थे।
मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई उस समय वहां आस्ट्रेलियाई रग्बी टीम के खिलाड़ी भी मौजूद थे। सीए के एक प्रवक्ता के मुताबिक पूरे मामले पर ब्योरा मंगाया जा रहा है।
इसके बाद ही सीए की प्रशासनिक समिति इस पर कोई फैसला करेगी। अगर सायमंड्स इस मामले में दोषी पाए गये तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। दोषी पाये जाने पर सायमंड्स को न केवल टीम से बाहर किया जा सकता है, बल्कि सीए के साथ उनका अनुबंध खत्म भी किया जा सकता है।
सीए इस मामले को लेकर जांच कर रहा है और जांच की रिपोर्ट के आधार पर सायमंड्स की किस्मत का फैसला किया जाएगा। मामले को लेकर क्रिकेट आस्ट्रेलिया बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications