Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू होगा टेस्ट मैच! पाकिस्तान के पीएम से इस दिग्गज ने की अपील

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने की चाह दुनिया का हर क्रिकेटर रखता है। भारत और पाकिस्तान के मैच का रोमांच हर कोई उठाना चाहता है लेकिन दोनों मुल्कों के आपसी संबंधों की कटुता के चलते इन दोनों मुल्कों के बीच अलग से कोई सीरीज आयोजित नहीं होती है बल्कि आईसीसी के टूर्नामेंट में रोस्टर के हिसाब से ही यह दोनों मुल्क विवश होकर एक दूसरे के सामने खेलते आए हैं। लेकिन भारत पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर यह समीकरण बदला जा सकता है। दरअसल, पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तान से प्रधानमंत्री बने इमरान खान से अपील की है कि वह अपने राजनीति रुतबे का इस्तेमाल करें और भारत- पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध दोबारा शुरू करें।

मुंबई हमले के बाद से नहीं हैं क्रिकेट संबंध:

साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद से राजनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध नहीं हैं और दोनों देश विश्व कप और एशिया कप जैसे कई देशों की मौजूदगी वाले टूर्नामेंट में ही आपस में खेलते हैं। इन दोनों देशों के बीच आखिरी बार टेस्ट मैच 2007 में बेंगलुरू में खेल गया था।
हाल ही में लंदन में पहले रणजी स्मृति सार्वजनिक संवाद के दौरान 1960 और 70 के दर्शक के आक्रामक खिलाड़ी इंजीनियर ने कहा, ''इमरान खान अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं, उम्मीद करता हूं कि भारत और पाकिस्तान बातचीत शुरू करेंगे।''
उन्होंने कहा, ''उन्हें एक दूसरे के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए क्योंकि इससे पाकिस्तान क्रिकेट, उनकी अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा। लेकिन आप सीमा पर गोलीबारी जैसी बाते सुनते हो। आपके बीच बातचीत होनी ही चाहिए।''

नेताओं का मामला्:
फारुख ने कहा कि एक क्रिकेटर के तौर पर वह भारत और पाकिस्तान को खेलते हुए देखना पसंद करेंगे।लेकिन यह राजनीतिक नेताओं को मनाने का मामला है।'' हम समान लोग हैं। दोनों देशों के पास बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और मैं इसे (दोनों देशों के बीच मैच) होते हुए देखना चाहता हूं लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा।''

Story first published: Friday, November 2, 2018, 12:03 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+