बेटी के जन्मदिन पर मोहम्मद शमी ने किया ये वादा, लिखी भावुक पोस्ट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच दूरियां अभी बनी हुई हैं। पत्नी के साथ चल रहे आपसी मतभेद की वजह से शमी अपनी बेटी आईरा से भी दूर हो गए हैं। उनकी बेटी आईरा अपनी मां हसीन जहां के साथ रहती है। लकिन शमी को हमेशा बेटी की याद सताती है। बेटी के जन्मदिन पर शमी भावुक होते दिखे और उन्होंने ट्वीटर के जरिए उससे एक वादा किया।

किया भावुक भरा ट्वीट
बेटी के जन्मदिन पर शमी ने कहा कि मैं जल्द ही आपसे मिलने के लिए आऊंगा। शमी ने अपनी बेटी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, 'बेटी आपकी बहुत याद आ रही है। तुम डरना नहीं, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। मैं जल्द ही आपसे मिलने के लिए आऊंगा। बता दें कि 17 जवनरी को उनकी बेटी का जन्मदिन है और इस मौके पर एक बार फिर बेटी से दूर होने का दर्द उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया।
जारी हुआ T-20 विश्व कप 2020 का शेड्यूल, जानिए कब और कहां होगा फाइनल
|
हसीन लगा चुकी है संगीन आरोप
शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां कई बार सनसनीखेज आरोप लगाते दिखी हैं। उन्होंने शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने पिछले साल दहेज उत्पीड़न, शारीरिक उत्पीड़न, मैच फिक्सिंग जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे, हालांकि बीसीसीआई ने शमी पर हसीन के आरोपों के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया था। शमी कई बार कह चुके हैं कि उनपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। हाल ही में हसीन ने शमी को ठरकी कहा था और कहा कि वो टिक टोक पर लड़कियों को फोलो करते हैं।

5 साल पहले हुई थी शादी
गौरतलब है कि हसीन जहां और शमी की शादी साल 2014 में हुई थी। हसीन एक मॉडल थीं। फिर वो कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयर लीडर बनीं। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। फिर शमी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की। शमी ने पत्नी हसीन के बारे में बताया था कि वह पहले से ही शादीशुदा थीं। उसके दो बच्चे भी थे। शमी ने कहा था, 'हसीन ने मुझसे अपनी पहली शादी के बात छुपाई थी और अपनी दोनों बेटियों के बारे में भी मुझे गलत जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि ये दोनों उनकी बहन की बेटियां हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
