भारतीय घरेलू क्रिकेट में लिया गया हैरान करने वाला कैच, BCCI ने शेयर किया VIDEO
नई दिल्ली: समय के साथ जिस खेल का लगातार विकास हो रहा है, वह क्रिकेट ही है। क्रिकेट में 90 के दशक के मुकाबले आज बहुत कुछ बदल चुका है। टी20 क्रिकेट के विकास ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों के खेलने के तौर-तरीकों में बदलाव कर दिया है। जिसके चलते आज ऐसे हैरानी भरे वाकये क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिल रहे हैं जो सवा सौ साल से ज्यादा पुराने इस खेल के इतिहास में देखने को नहीं मिले। अगर सबसे ज्यादा बदलाव या सुधार की बात करें तो यह फील्डिंग में सबसे ज्यादा हुआ है।
इसी बीच भारतीय घरेलू क्रिकेट में भी ऐसा आला दर्जे का कैच लिया गया है जिसको देखकर दांतो तले अंगुली दबाने का मन करता है। यह मैच महाराष्ट्र और रेलवे की टीम के बीच खेला गया और इस कैच को लेने का स्तर इतना ऊंचा था कि यह घरेलू ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सालों में एक बार लिया जाने वाला कैच था। इतना ही नहीं, दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर भी इस कैच को शायद ही इतनी कलाकारी के साथ पकड़ सकते हैं।
यह रेलवे की बल्लेबाजी का अंतिम ओवर चल रहा था और मंजीत स्ट्राइक पर मौजूद थे। रेलवे को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 22 रनों का असंभव लक्ष्य चाहिए था। गेंदबाजी की इस गेंद को बल्लेबाज ने छक्के के लिए उड़ा दिया। यह गेंद भी सीधे बाउंड्री को पार करते हुए छह रन के लिए जाने लेकिन वहां पर मौजूद फील्डर ने एक हाथ से बाउंड्री की ओर खुद को धकेलकर गेंद को पकड़ लिया और सीमा रेखा के ऊपर हवा में ही हवा के पीछे से गेंद को वापस मैदान पर उछाल दिया। इस कैच को आप यहां पर देख सकते हैं- VIDEO
सीमा-रेखा के समीप ही खड़े एक अन्य फील्डर ने गेंद को आसानी से लपक लिया। इसी के साथ बल्लेबाजी की पारी का अविश्वसनीय तरीके से अंत हो गया। यह कैच इतना ज्यादा हैरतअंगेज करने वाला था कि बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर इसका वीडियो अपलोड किया है सवाल पूछा है कि क्या यह घरेलू क्रिकेट का सबसे जबरदस्त कैच है? फिलहाल इस कैच को देखने के बाद यह स्पष्ट है कि यह कैच ना केवल भारतीय घरेलू क्रिकेट में बल्कि भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट में भी लिए गए सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
