तीसरे टेस्ट मैच मैं भारत मजबूत स्थिति में
राहुल द्रविड़ दोहरा शतक बनाने से चूक गए
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच नागपुर में हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत मजबूत स्थिति में पहुँच गया है.
न्यूज़ीलैंड की 193 रनों की पहली पारी के जवाब में मैच के तीसरे दिन भारत ने आठ विकेट पर 566 रन बना कर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी.
वहीं न्यूज़ीलैंड ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय एक विकेट पर 24 रन बना लिए हैं. इस तरह भारत ने 349 रनों की बढ़त बना ली है.
भारत की ओर से राहुल द्रविड़ ने 191 रनों की लंबी पारी खेली और आख़िर में विलियम्सन की गेंद पर आउट हुए. भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी 98 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया और वेटोरी की गेंद पर आउट हुए.
नज़र गेंदबाज़ों पर
भारत ने तीसरे दिन दो विकेट पर 292 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन सचिन तेंदुलकर 57 रनों में महज चार रन और जोर कर जल्दी ही आउट हो गए.
ग़ौरतलब है कि दोनों देशों के बीच यह आख़िरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है और अब तक हुए दोनों ही मैच ड्रा रहे हैं.
भारत के पास इस टेस्ट को जीत कर सीरिज़ अपने कब्जे में करने का सुनहरा मौका है.
चौथे दिन के खेल के समय सबकी नज़र भारतीय गेंदबाज़ों पर टिकी रहेगी.
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में टिम मैकेन्टोश को हरभजन सिंह ने महज आठ रनों पर पवेलियन वापस भेज दिया. ब्रैंडन मैकुलम और गैरेथ हॉपकिंस क्रीज पर टिके हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
