इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें, एशेज के दूसरे टेस्ट से बाहर हुए जेम्स एंडरसन
नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज के पहले मैच में हार का मुंह देख चुकी इंग्लैंड क्रिकेट टीम की दूसरे टेस्ट से पहले मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। एंडरसन दायें पैर की पिंडली में चोट के कारण लॉर्ड्स मैदान पर आस्ट्रेलिया के साथ 14 अगस्त से होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बर्मिंघम में पहले मैच में सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद चोटिल हो गए थे और फिर मैच में दोबारा गेंदबाजी नहीं कर पाए।
पांच मैचों की सीरीज में आस्ट्रेलिया ने अभी 1-0 की बढ़त बना रखी है। उसने बर्मिघम में मेजबान टीम को 251 रनों से हराया था। 37 साल के एंडरसन ने सिर्फ दोनों पाारियों में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी की। लंकाशायर के खिलाफ इसी पैर की पिंडली में चोट के बाद एंडरसन पहले एशेज टेस्ट से पूर्व लगभग एक महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेले थे। एंडरसन की जगह जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया जा सकता है।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को अपने बयान में कहा, "चोट के कारण वह रिहेबिलिटेशन के लिए जाएंगे। इसके लिए लंकाशायर और इंग्लैंड टीम के मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी। इसी के आधार पर हम उन्हें सीरीज में आगे खेलने के लिए मुक्त करेंगे।" बता दें कि एजजबेस्टन में हुए पहले टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 251 रनों से जीता। मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने जहां दोनों पारियों में शतक लगाया वहीं दूसरी पारी में नाथन लियोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 49 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। स्मिथ ने पहली पारी में 144 तो दूसरी पारी में 142 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
