Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENGvsSL:अभ्यास सत्र के दौरान जब मैदान में पहुंचा सांप,सहम गए खिलाड़ी, VIDEO


नई दिल्ली। जब खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं तो अक्सर ये देखा गया है कि उनके प्रशंसक अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए मैदान तक पहुंच जाते हैं लेकिन वहीं अगर आपसे कोई कहे कि मैदान में कोई बिन बुलाया मेहमान पहुंच जाए या फिर यूं कहें कि कोई सांप पहुंच जाए तो आपको शायद यकीन नहीं होगा लेकिन श्रीलंका का दौरा कर रही इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के सोमवार को अभ्यास सत्र में अचानक धमककर एक 'बिन बुलाए मेहमान' ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। इस सांप ने कुछ समय के लिए सभी की सांसे रोक दी थी।

इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस सांप का वीडियो पोस्‍ट किया है। वीडियो का कैप्‍शन है, 'आज की सुबह की ट्रेनिंग में बिन बुलाया मेहमान। इस वीडियो में दो लोग पाइप से बुरी तरह उलझे सांप को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो करीब 12 सेकंड का है. दूसरी ओर आसपास से गुजरने वाले और स्‍टाफ इस सांप के फोटो खींचने और वीडियो बनाने में व्‍यस्‍त हैं। गौरतलब है कि इंग्‍लैंड की क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, इसका श्रीलंका में पांच वनडे, तीन टेस्‍ट और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का कार्यक्रम है।

बता दें कि इस सीरीज में दाम्‍बुला इंटरनेशनल स्‍टेडियम पर हुआ सीरीज का पहला मैच बारिश से कारण धुल गया था। लगातार बारिश के कारण अम्‍पायरों को खेल रद्द करना पड़ा था। दूसरा मैच में भी बारिश से प्रभावित रहा था। मेहमान इंग्‍लैंड की टीम ने इस मैच को 31 रन (डकवर्थ-लुईस नियम) से जीता था।

ये भी पढ़ें- आईसीसी रैंकिंगः पृथ्वी शॉ-पंत ने यहां भी मचाया धमाल, उमेश यादव को भी हुआ फायदा

Story first published: Monday, October 15, 2018, 17:26 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+