कोच की सलाह, आक्रामकता न दिखाए इशांत
नई दिल्ली, 14 जनवरीः अभ्यास मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन से तीसरे टेस्ट के लिये भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को उनके कोच ने दुनिया की सबसे तेज पिच वाका पर आक्रामकता न दिखाने और गेंदबाजी पर पूरा नियंत्रण रखने की सलाह दी है.गंगा इंटरनेशनल स्कूल में इशांत की प्रतिभा पहचानकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का गेंदबाज बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोच श्रवण कुमार नेकहा कि पिच के मिजाज और माहौल को देखकर उसे खुद पर नियंत्रण रखकर अधिक आक्रामकता नहीं दिखानी चाहिए. यदि वह अपनी सही लाइन से गेंदबाजी करता है और पूरा नियंत्रण बनाये रखता है तोवह वाका पर जरूर सफल रहेगा.
दिल्ली के छरहरे बदन के गेंदबाज इशांत ने एसीटी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच की पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी की जिससे उनका 16 जनवरी से पर्थ में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलना तय माना जा रहा है.
इशांत ने इसके बाद कहा था कि उन्हें पता नहीं है कि इस तेज पिच पर किस लेंथ की गेंदबाजी करनी है. श्रवण कुमार को हालांकि यह कोई समस्या नहीं लगती. उन्होंने कहा कि वह अभी सीख रहा है. वह दुनिया की तेज पिच है और मुझे लगता है कि एक दो गेंद करने के बाद उसे वहां की लेंथ का पता चल जाएगा. टीम में कई सीनियर हैं और मुझे नहीं लगता कि उसे वहां ऐसी कोई दिक्कत आनी चाहिए.
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications