Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्टार फुटबॉलर मेेसी ने अचानक लिया रिटायरमेंट, फैंस हैरान

लंदन। फुटबॉल जगत के चमकते सितारे और अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अचानक से संन्यास की घोषणा करके अपने चाहने वालों को सकते में डाल दिया है।

खबर है कि मेसी ने ये फैसला निराश होकर लिया है। दरअसल चिली के हाथों कोपा अमेरिका कप हारने के बाद मेसी मानसिक रूप से काफी परेशान थे जिसके बाद उन्होंने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

राष्ट्रीय टीम का साथ यहीं खत्म होता है

रविवार रात को इस बारे में बयान देते हुए मेसी ने कहा कि मेरे लिए राष्ट्रीय टीम का साथ यहीं खत्म होता है। मैं जो कर सकता था, मैंने किया। चैंपियन न बन पाने का अहसास तकलीफ देता है।

अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले लियोनल मेेसी

गौरतलब है कि साल 2005 में इंटरनेशनल मैच से करियर शुरू करने वाले मेसी की उम्र 29 साल के हैंं। अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले लियोनल मेेसी को ओलिंपिक टीम में शामिल नहीं किया गया था। इस कारण से भी मेसी ने संन्यास का ऐलान किया है। कुछ वेबसाइटों के मुताबिक मेसी के अकस्मात संन्यास लेने के पीछे यही मुख्य कारण है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+