Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WIvsENG: वेस्टइंडीज ने पांच साल बाद दर्ज की इंग्लैंड के खिलाफ जीत, हेटमायर बने हीरो

नई दिल्ली। धीरे-धीरे विंडीज क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से प्रतिद्वंदता बढ़ रही है। अभी हाल ही में जेसन होल्डर की अगुवाई में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी थी। क्रिकेट के मोर्चे पर बुरी तरह फेल चल रहे कैरेबियाई द्वीप के लिए यह संजीवनी सरीखी जीत थी। ऐसा लगता है यहां क्रिकेट की गाड़ी एक बार फिर से पटरी पर लौटने को बेकरार है। कम से कम वेस्टइंडीज के युवा खिलाड़ियों के तो यही इरादे हैं। इसकी बानगी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी देखने को मिल रही है।

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 360 रनों का विशाल स्कोर भी खड़ा किया था। ये बात अलग है कि शक्तिशाली इंग्लैंड के खिलाफ ये स्कोर नाकाफी साबित हुआ लेकिन अब दूसरे मैच में विंडीज टीम ने शानदार पलटवार करते हुए इंग्लिश टीम को हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को पांच वनडे की सीरीज के दूसरे मैच में 26 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर ने 104 रन बनाए और शेल्डन कॉटरेल ने पांच विकेट लिए। इस जीत के साथ विंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले पांच साल से चले आ रहे हार के क्रम को तोड़ दिया। उसे पिछली जीत 2014 में एंटीगुआ वनडे में मिली थी।

इस मैच में इंग्लिश टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गेल के 50 वें अर्धशतक और हेटमायर के करियर के चौथे शतक की बदौलत विंडीज टीम ने 289 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 263 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से कप्तान मोर्गन (70) और बेन स्टॉक्स (79) ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन ये मैच जीताने के लिए नाकाफी साबित हुई। इसके साथ ही पांच मैचों की ये सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ चुकी है।

Story first published: Saturday, February 23, 2019, 13:28 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+