For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया के कोच के लिए अनिल कुंबले का नाम लगभग तय, कोहली से मांगी गयी राय

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कोच की खोज का आज आखिरी दिन है। कोच की रेस में मौजूदा समय में सबसे आगे अनिल कुंबले है जबकि रवि शास्त्री भी इस रेस में बने हुए हैं। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली से भी टीम के नये कोच के बारे में राय मांगी गयी है। ऐसे में माना जा रहा है कोहली की राय और आज चल रहे अंतिम दिन के इंटरव्यू में टीम को नया कोच मिल सकता है।

गांगुली, लक्ष्मण और सचिन ने संदीप पाटिल को इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया

क्रिकेट एडवायजरी कमेटी जिसमें सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के नये कोच का फैसला करेंगे। वहीं कोच की रेस से संदीप पाटिल पहले ही बाहर हो चुके हैं। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर मौजूदा समय में लंदन में हैं और वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हैं जबकि रवि शास्त्री ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपना इंटरव्यू दिया।

बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि कोहली से उनका सुझाव और सिफारिश मांगी गयी है। कोच की रेस में कुंबले, रवि शास्त्री, प्रवीण आमरे, लालचंद राजपूत, टॉम मूडी, स्टुअर्ट ला हैं जिन्होंने अपना प्रेजेंटेशन पहले ही दे दिया है। इन आवेदकों ने टीम के लिए अपने ब्लूप्रिंट को सीएसी के सामने रखा।

पूरी कोशिश करूंगा की चैपल वाली गलती दोबारा ना हो: गांगुली

आवदेकों से दो मुख्य सवाल पूछे गये पहला सवाल था कि आपको टीम इंडिया का कोच क्यों बनाया जाए जबकि दूसरा सवाल पूछा गया कि आप टीम इंडिया को विदेशी जमीन पर जीताने के लिए क्या करेंगे। इन दोनों ही सवालों के जवाब में कुंबले ने काफी सिलसिलेवार तरीके से अपना प्रेजेंटेशन सीएसी के सामने रखा। सूत्रों की मानें तो कुंबले का प्रेजेंटेशन सबसे लंबा चला। उन्होंने तीनों फॉर्मेट के लिए अलग अलग ब्लूप्रिंट सीएसी के सामने रखा।

कुंबले मुंबई इंडियंस और आरसीबी की कोचिंग कर चुके हैं, वह आईसीसी की क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन के साथ बीसीसीआई की टेक्निकल कमेटी के भी सदस्य हैं। शास्त्री ने थाइलैंड से अपनी प्रेजेंटेशन दी और उन्होंने टीम के साथ बिताये अपने 20 महीनों के अनुभव को अपना मुख्य आधार बताया। हालांकि उन्हें कोहली का समर्थन प्राप्त हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो सीएसी के दो सदस्य कुबंले के पक्ष में हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+