चयनकर्ताओं को चुनने के लिए जल्द ही गठित होगी CAC: सौरव गांगुली
नई दिल्ली: बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि तीन साल के कार्यकाल पर नए चयन पैनल की घोषणा करने के लिए अगले दो दिनों में एक क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) का गठन किया जाएगा।
गांगुली ने एक इवेंट में बात करते हुए कहा, "CAC को कुछ दिनों में नियुक्त किया जाएगा। चयनकर्ताओं की नियुक्ति के लिए यह केवल एक बैठक के लिए होगी, क्योंकि मुख्य कोच को पहले ही चुना जा चुका है।" पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि चयनकर्ताओं का फैसला करने के लिए सीएसी का गठन केवल एक बैठक के लिए किया जाएगा।
बता दें कि ये कुछ ऐसी स्थिति है जैसी कपिल देव की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति के लिए थी। यह समिति भी भारतीय टीम के हेट कोच की नियुक्ति करने के लिए बनाई गई थी जिसके बाद यह भंग हो गई थी। हालांकि उस समय हितों के टकराव के चलते बीसीसीआई के नैतिक अधिकारी ने कपिल समेत तत्कालीन सीएसी के तीनों सदस्यों को नोटिस भेजा था। जिसके बाद तीनों ने ही अपना इस्तीफा यह कहकर दे दिया था कि समिति का गठन केवल भारतीय टीम के हेड कोच को चुनने के लिए हुआ था। तब रवि शास्त्री का कार्यकाल दोबारा बढ़ाया गया था।
बता दें कि वर्तमान चयन पैनल के प्रमुख एमएसके प्रसाद का कार्यकाल गगन खोड़ा के साथ समाप्त हो गया है। जबकि जतिन परांजपे, सरनदीप सिंह और देवांग गांधी के कार्यकाल में अभी एक साल बाकी है।बीसीसीआई को सीएसी नियुक्त करना बाकी है और गांगुली ने कहा कि हितों का टकराव इसके बीच में आ रहा है। गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को हितों के टकराव के कारण सीएसी से पहले हटना पड़ा।
गांगुली ने हाल ही में निपटी आईपीएल 2020 नीलामी पर भी बात की है और कहा कि यह एक बड़ा प्लेटफार्म है। जिसमें सीनियर, जूनियर, नेशनल प्लेयर सब शामिल हैं, यह दुनिया की सबसे बड़ी लीग है। इसलिए यह इतना ध्यान अपनी और खींचती है जिसमें कोई हैरानी की बात नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
