For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CAC ने पत्र लिख कर कहा- हमने जहीर और राहुल को शास्त्री पर थोपा नहीं

By Rahul Sankrityayan

नई दिल्ली। क्रिकेट सलाहकार समिति ने सीओए के मुखिया विनोद राय को पत्र लिखकर अपना दुख जाहिर किया है। लिखा है कि ऐसा दिखाया जा रहा है कि राहुल द्रविंड़ और जहीर खान को मुख्य कोच रवि शास्त्री पर थोपा था।

सीएसी ने ऐसा कथित तौर पर जाहिर किया था कि सीएसी को सिर्फ मुख्य कोच की नियुक्ति ही करनी थी लेकिन उन्होंने दायरे से बाहर जाकर द्रविड़ और जहीर की नियुक्ति बतौर सलाहकार कर दी। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अनुसार उनके पर इस पत्र की प्रति है जिसमें लिखा गया है कि हमने द्रविंड़ और जहीर को नियुक्त करने के लिए शास्त्री से बात की थी जिसे शास्त्री ने खुशी से स्वीकृति दी थी कि इससे आने वाले समय मे टीम और भारतीय क्रिकेट को लाभ होगा। शास्त्री की अनुमति मिलने के बाद ही हमने द्रविड़ और जहीर के नाम की सिफारिश की थी।

पत्र में लिखा है...

पत्र में नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा गया है कि इस आशय के संकेत मिले हैं कि सीएसी ने सीमा से बाहर जाकर द्रविड़ और जहीर के नाम कि सिफारिश की गई और फिर इन दोनों खिलाड़ियों के नाम मुख्य कोच शास्त्री पर थोपे गए। इसके साथ ही बैठक खत्म होने के तुंरत बाद आपको (विनोद राय), राहुल जौहरी और अमिताभ चौधरी को इस बात की जानकारी उपलब्ध करा दी गई थी कि बैठक में क्या हुआ था।

पत्र के मुताबिक सीएसी ने लिखा है कि आपको इस बात की जानकारी है कि हमने इस प्रक्रिया में सर्वश्रेष्ठ प्रयत्न किया जिससे की भारतीय टीम को उम्दा कोच उपलब्ध कराया जा सके।। 'लेकिन इससे दुख और निराशा हो रही है कि सीएसी को मीडिया में इस तरह से पेश किया जा रहा है।'

पत्र में लिखा गया है कि 'हम सबकी इच्छा है कि आप (विनोद राय) मुख्य कोच के चयन की प्रक्रिया की पारदर्शिता को सार्वजनिक करें जिससे सभी झूठी बातें खत्म हो सकें।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+