Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsWI: टेस्ट टीम से रोहित शर्मा को बाहर किए जाने पर हरभजन सिंह ने जताई हैरानी, कही ये बड़ी बात


नई दिल्ली। एशिया कप 2018 में अपने दमदार प्रदर्शन से कप्तान रोहित शर्मा ने न सिर्फ अपने बल्ले का जलवा बिखेरा था बल्कि कप्तानी से सभी का दिल भी जीत लिया था। वहीं इस मुकाबले में उन्होंने कुछ जिम्मेदारी भरी पारियां भी खेली और मैदान में अंत तक डटे भी रहे। हालांकि इस दौरे के बाद उऩके लिए एक बुरी खबर उस वक्त सामने आई जब 4 अक्टूबर से होने वाले वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट मुकाबले में उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सेलेक्शन कमेटी के इस फैसले से गेंदबाज हरभजन सिंह भी नाराज और हैरान दिख रहे हैं। रविवार को उन्होंने ट्वीट करके इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

हरभजन सिंह ने व्यक्त की अपनी नाराजगीः इस फैसले पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं, आखिरकार चयनकर्ता सोच क्या रहे हैं ??? किसी को कोई अंदाजा है क्या ? मेरे से तो यह हजम नहीं हो रहा, कृपया आप ही बता दें'। गौरतलब हो कि हरभजन सिंह इससे पहले मयंक अग्रवाल के सेलेक्शन ना होने पर भी कमेटी पर सवाल उठा चुके हैं। वहीं रोहित को इससे पहले इंग्लैंड टेस्ट दौरे से भी बाहर कर दिया गया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जहां कप्तान विराट लौटे हैं वहीं शिखर धवन को इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप रहने के बाद बाहर कर दिया गया है। टीम में मोहम्मद सिराज और मयंक अग्रवाल को पहली बार मौका दिया गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट चार अक्टूबर से नागपुर में शुरू होगा। वहीं इसके अलावा फैंस ने भी इस फैसले पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

Story first published: Monday, October 1, 2018, 10:40 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+