For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब धोनी को 'माही सर' बोलने पर चहल को मिली हिदायत, 'दोबारा मत बोलना'

नई दिल्ली। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। हरियाणा के इस युवा गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। आईपीएल में भी विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाले चहल धोनी को ऑनफील्ड अपना अदर्श मानते हैं। पहली बार आईपीएल-9 में जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में चहल हाल ही में ब्रेकफास्ट विद चैंपियन शो में अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे करते नजर आए।

भारतीय टीम में खुद के चयन होने पर चहल ने बताया कि उनके पिता केके चहल एक एडवोकेट हैं लेकिन उन्होंने हमेशा उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। जब उन्हें पता चला कि मेरा टीम इंडिया में चयन हुआ है तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इसके अलावा चहल ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक राज से पर्दा उठाया। चहल ने बताया कि टीम में डेब्यू करने के लिए मुझे धोनी के हाथों कैप मिला था, जो मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात थी।

पहली बार एमएस धोनी जैसे दिग्गज से मुलाकात किसी भी उभरते हुए क्रिकेटर को नर्वस कर सकती है। हालांकि धोनी अपनी कूलनेस से सभी को अपनी फैन बना लेते हैं। खुद चहल ने कहा कि मैदान पर धोनी हमेशा उनकी मदद करते हैं। चहल ने खुलासा करते हुए कहा कि, 'जब वह पहली बार टीम इंडिया में शामिल हुए थे उस दौरान उन्‍होंने एक बार धोनी को 'माही सर' कहकर बुलाया था, जो उन्हें (धोनी को) बिलकुल पसंद नहीं आया।'

चहल ने कहा कि 'मैं हमेशा उन्‍हें 'माही सर' कहकर बुलाता था, जिसके बाद एक बार उन्होंने मुझे बुलाकर समझाया कि तुम मुझे माही, धोनी, महेंद्र सिंह धोनी या भाई कहकर बुला सकते हो, लेकिन सर मत कहना।'

Story first published: Sunday, June 3, 2018, 16:53 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+