क्रिकेट छोड़ योगा ट्रेनर बनने की तैयारी में था बॉल टैंपरिंग का दोषी ये क्रिकेटर
नई दिल्ली। जिंंदगी में लोगों के उतार चढ़ाव आते रहते हैं। कुछ परिस्थियां अनजाने में बनती है और कुछ जानते हुए भी गलतियां करने पर। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर कैमरन बेनक्राफ्ट की कहानी भी ऐसी ही है। क्रिकेट के पटल पर अभी उन्हें अपना छाप छोड़नी ही थी कि वह ऐसे विवाद में फंसे कि क्रिकेट छोड़ कुछ और ही करने का मन बना लिया था।शनिवार को बेनक्राफ्ट ने कहा कि गेंद से छेड़खानी मामले के बाद से वह पूरी तरह बदल चुके हैं और योग प्रशिक्षक बनने के लिये क्रिकेट छोड़ने की सोच रहे थे।
दक्षिण अफ्रीका में हुई बॉल टैंपरिंग के बाद बेनक्रोफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया । बेनक्राफ्ट ने प्रतिबंध खत्म होने से एक सप्ताह पहले चुप्पी तोड़ी। उसने खुद को लिखे लंबे पत्र में इस घटना के बारे में लिखा है। यह पत्र वेस्ट आस्ट्रेलिया अखबार में छपा है ।
इसमें उन्होंने लिखा है कि क्रिकेट से दूर रहते हुए योग उसके जीवन का अभिन्न अंग बन गया और उसने योग प्रशिक्षक बनने के लिये खेल छोड़ने का मन बना लिया था ।बेनक्राफ्ट ने लिखा ,'' शायद क्रिकेट तुम्हारे लिये नहीं है । खुद से पूछो । क्या तुम वापसी करोगे । योग से संतोष मिलता है ।'' लेकिन उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए 30 दिसंबर को पर्थ स्कोरचर्स के लिये बिग बैश टी20 लीग का पहला मैच खेलेंगे ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
