रियो ओलंपिक 2016 : देखिये भारत की बेटी दीपा करमाकर का यह शानदार वॉल्ट वीडियो

रियो डी जेनेरियो/नई​ दिल्ली। भारत की स्टार जिमनास्ट और पदक की प्रबल दावेदार दीपा करमाकर से देशवासियों को काफी उम्मीदें हैं। वे इन उम्मीदों की वजह से प्रेशर में न आ जाएं, इसलिए उनके कोच बिशेश्वर नंदी ने 14 अगस्त को वॉल्ट फाइनल्स से पहले उन्हें 'कमरे में कैद' कर दिया है।

आपको बता दें कि कल दीपा का जन्मदिन है और फिलहाल उनके माता-पिता ही शुभकामनाएं दे सकेंगे। वह इनदिनों वॉल्ट फाइनल में भारत के लिए बेहतर करने के प्रयास में जुटी हैं।

दीपा करमाकर ने रविवार को तीसरी सबडिवीजन क्वॉलिफाइंग स्पर्धा के वॉल्ट में 14.850 अंक हासिल किए थे और 6वें प्लेस पर रही थीं। दीपा ने जैसे ही कलात्मक जिमनास्टिक के वॉल्ट फाइनल्स में प्रवेश किया, वैसे ही भारतीयों की उम्मीदें उनसे काफी लगी हैं। ज्ञात हो कि दीपा करमाकर ओलंपिक में जाने वाली भारत की पहली महिला जिमनास्ट हैं।

उनके कोच ने बताया कि दीपा के मोबाइल से सिम कार्ड निकाल दिया गया है और उनको फिलहाल सिर्फ पैरेंट्स से ही बात करने की इज़ाजत है। हम आपके लिए लाए हैं दीपा करमाकर का यह शानदार वीडियो जिसे देख आप भी आश्वस्त हो जाएंगे कि भारत की यह बेटी देश को पदक जरूर दिलाएगी:

Story first published: Tuesday, August 9, 2016, 14:36 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+