'खेलों के दौरान आग से निपटने की ठोस योजना'
मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे विश्वास है कि अग्निशमन विभाग खेलों के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेगा।"
दिल्ली अग्निशमन विभाग के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर शीला दीक्षित ने कहा, "दिल्ली अग्निशमन विभाग अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत कर रहा है और राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान आग की घटनाओ से निपटने के लिए विभाग ने ठोस योजना तैयार की है।"
उन्होंने बताया कि खेलों के दौरान अग्निशमन कर्मियों का एक दल स्टेडियम के अंदर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैनात रहेगा।
अग्निशमन विभाग के निदेशक आर.सी.शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि प्रत्येक खेल केंद्र पर कम से कम एक फायर इंजन होगा और बड़े खेल स्थलों के बाहर दो या तीन फायर इंजन मौजूद रहेंगे। खेलों के लिए 600 अग्निशमनकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications