नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रह चुके हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की दिल खोलकर तारीफ की है।
जब विराट के कारण रो पड़े तेंदुलकर कहा चले जाओ यहां से..
युवी ने विराट को मौजूदा वक्त का बेस्ट क्रिकेटर कहा है लेकिन उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से करने को बेमानी और अनुचित भी बोला है। युवी ने कहा कि विराट को दूसरा सचिन बनने के लिए अभी काफी वक्त लगेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि विराट बेस्ट है और मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन वो भी सचिन तेंदुलकर की तरह महान खिलाड़ी बने।
जानिए धोनी-विराट-रोहित का Diet-Chart और फिटनेस का राज
मालूम हो कि विराट के बड़े भईया के रूप में विख्यात युवराज सिंह क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श और बड़ा भाई कहते हैं। युवी ने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि वो एबी डिविलियर्स के साथ इस पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसलिये मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन वह भी भारत के महान खिलाड़ी बने बिल्कुल सचिना पाजी जैसा।
आज आईपीएल मैच खेल सकते हैं युवी
उम्मीद है कि टखने की चोट के कारण अभी तक आईपीएल मैच ना खेल पाने वाले युवराज आज फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ हैदराबाद में गुजरात लायंस के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
5 Points: महान सचिन के आगे कहीं नहीं ठहरते शानदार कोहली..
तो अब सचिन-धोनी के बाद पर्दे पर दिखेगी युवराज की लाइफ..