पुणे। आईपीएल का आठवां सत्र अब अपने अंतिम दौर में है.. लेकिन इस दौर के बाद टीम इंडिया के प्लेयर बांग्लादेश टूर के लिए तैयारी करेंगे। कुल मिलाकर टीम इंडिया के सारे प्लेयर का कार्यक्रम बहुत ज्यादा बिजी है, ऐसे में नये-नवेले पति महोदय को अपनी नई-नवेली दुल्हन से दूर होना खलेगा ही।
जी हां आपने सही समझा.. हम बात कर रहे हैं चेन्नई सुपरकिंग्स के हिटर सुरेश रैना की, जिन्हें अपनी बीवी प्रियंका से दूरियां अब सही नहीं जा रही हैं। इसलिए बुधवार रात को उन्होंने ट्विटर पेज पर अपनी पत्नी प्रियंका की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अब तुम्हें देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता माई लव।"
Can't wait to see u my love 💋❤️💋😋✈️😘 pic.twitter.com/OtL9aUprMb
— Suresh Raina (@ImRaina) May 20, 2015 गौरतलब है कि विश्वकप खत्म होने के तुरंत बाद ही सुरेश रैना ने अपनी मम्मी की सहेली की बेटी प्रियंका से 3 अप्रैल को शादी की लेकिन आईपीएल के कारण रैना 8 अप्रैल को चेन्नई चले आये। ऐसे में दोनों एक साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए और तो और दोनों को हनीमून जाने का भी मौका नहीं मिला। ऐसे में रैना को अपनी बेटर हॉफ को मिस करना लाजिमी ही है.. क्यों सही कहा ना...।