गंभीर की पारी से जीती दिल्ली
आईपीएल-3 में गौतम गंभीर की जुझारु पारी के बूते डेल्ही डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को पाँच विकेट से हरा दिया.
इस रोमांचक मुक़ाबले में आख़िरी ओवर की पाँचवीं गेंद पर मैच का फ़ैसला हुआ.
मोहाली स्टेडियम में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किंग्स इलेवन ने निर्धारित बीस ओवरों में 142 रन बनाए जो फटाफट शैली के ख़याल से कोई बड़ा लक्ष्य नहीं था.
लेकिन इसका पीछे करते हुए डेल्ही डेयरडेविल्स ने लगातार विकेट खोए और एक समय 45 रनों पर तीन विकेट गिर चुके थे.
शुरआती ओवर में ही श्रीसंत ने वीरेंदर सहवाग और तिलकरत्ने दिलशान का विकेट निकाल कर पंजाब टीम की मालिक प्रीति जिंटा के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी. सहवाग महज आठ रन बना सके जबकि दिलशान बिना खाता खोले पैवेलियन लौटे.
ऐसी स्थिति में कप्तान गौतम गंभीर एक छोर से टिके रहे. एबी डीविलियर्स भी सात रन बनाकर रन आउट हो गए तब ऐसा लगा कि पलड़ा पंजाब के पक्ष में भारी हो रहा है.
लेकिन दिनेश कार्तिक और मिथुन मन्हास की छोटी पर मूल्यवान पारियों ने मैच का रुख़ दिल्ली के पक्ष में मोड़ दिया.
कप्तान गंभीर ने एक छक्का और नौ चौकों की मदद से 54 गेंदों पर 72 रन बनाए.
इससे पहले पंजाब की ओर से सिर्फ़ रवि बोपारा ही बल्ले से जौहर दिखा सके. उन्होंने 56 रन बनाए. कुमार संगकारा ने 17 और इरफ़ान पठान ने 21 रन बनाए. युवराज उम्मीद के विपरीत सिर्फ़ चार रन बनाकर चलते बने.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
