VIDEO: पांड्या का 'हार्दिकाॅप्टर' शॉट देख भूल जाएंगे माही का 'हेलीकॉप्टर' शॉट
नई दिल्ली। हर बल्लेबाज ने अपना ऐसा कोई शाॅट खोजा हुआ है जिसके लिए वह दुनियाभर में चर्चा में बने रहता है। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान एक खास शॉट खेलते जिसे उनके नाम के आधार पर 'दिलस्कूप' शॉट कहा जाता है। दिलशान इतनी महारत से यह शॉट खेलते हैं कि इस क्रिकेट शॉट को उन्हीं का नाम दे दिया गया। वहीं महेंद्र सिंह धोनी 'हेलीकॉप्टर' शॉट के लिए मशहूर हैं। इसी तर्ज पर अब आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी 'हार्दिकाॅप्टर' शाॅट खोज डाला है। उनके इस शाॅट का नाम आईपीएल सीजन-12 में शनिवार को राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में मिला।
पांड्या के बल्ले से 'हार्दिकाॅप्टर' उस समय देखने को मिला जब मुंबई के लिए 19वां ओवर जोर्फा आर्चर फेंक रहे थे। आर्चर ने ओवर की आखिरी गेंद 146 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से याॅर्कर रखना चाही जिसे पांड्या ने धोनी की तरह 'हेलीकॉप्टर' शाॅट लगाकर लाॅन्ग आन में 6 रनों के लिए भेज दिया। उनका यह शाॅट देखने ही कमेंटेटर ने भी इस शाॅट को 'हार्दिकाॅप्टर' नाम दे दिया है। पांड्या इससे पहले भी धोनी के स्टाइल में छक्का मार चुके हैं। हालांकि, ऐसा शाॅट मारना आसान नहीं रहता लेकिन हरफनमाैला पांड्या ने इसे कर दिखाया है।
The 'Hardikopter' is out at Wankhede https://t.co/oJj37Np1bw
— rahulsrana (@Rahulsrana007) April 13, 2019
बता दें कि हार्दिक आईपीएल से पहले ऐसा शाॅट खेलने की प्रैक्टिस करते नजर आए थे। अब ऐसा लग रहा है कि वह इसे खेलने में पक्के हो गए हैं। इस मैच में पांड्या ने 11 गेंदों में नाबाद 28 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चाैके के साथ 3 छक्के रहे, बावजूद इसके मुंबई को राजस्थान से 4 विकेट से मैच हारना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
