Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाए 329/6, पांड्या-साहा क्रीज पर

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच पल्लेकेले में खेला जा रहा है। भारत ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पहला मैच 304 रनों के बड़े अंतराल से जीता था तो वहीं दूसरा मैच पारी व 53 रनों के अंतराल से जीता था।

इसे भी पढ़ेंः- गोरखपुर ट्रेजडीः सहवाग के ट्वीट से भड़के लोग, कहा- शर्म करो वीरू

विराट कोहली के नेतृत्व में ये भारतीय टीम की लगातार 8वीं सीरीज जीत है। इस मैच में जडेजा की जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि कोलंबो टेस्ट में आईसीसी नियमों के उल्लंघन के चलते जडेजा को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।

पढ़ें मैच LIVE अपडेटः-

  • पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाए 329/6, पांड्या (1*), साहा (13*) क्रीज पर
  • 322 के स्कोर पर भारत को लगा छठा झटका, 31 रन बनाकर अश्विन हुए विश्वा का शिकार
  • 296 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, कप्तान कोहली 42 रन बनाकर आउट
  • रहाणे के आउट होने के बाद कोहली-अश्विन ने संभाली भारतीय पारी
  • 17 रन बनाकर आउट हुए रहाणे
  • टी ब्रेक के बाद खेल शुरू, कोहली-रहाणे ने पारी को संभाला
  • टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 235/3, कोहली-रहाणे क्रीज पर
  • भारत का तीसरा विकेट गिरा, सस्ते में आउट हुए पुजारा, 33 गेंदों में बनाए 8 रन।
  • 219 के स्कोर भारत को लगा बड़ा झटका, 119 रन बनाकर धवन आउट, पुष्पकुमारा ने लिया विकेट
  • धवन ने चौका लगाकर जड़ा शतक, भारत का स्कोर 200 के पार
  • 188 के स्कोर पर भारत को लगा पहला झटका, शतक से चूके राहुल 85 रन बनाकर आउट, पुष्पकुमारा ने लिया विकेट।
  • शतक ठोंकने के करीब भारतीय ओपनिंग जोड़ी, स्कोर 200 के करीब
  • लंच के बाद खेल शुरू, राहुल-धवन की शानदार बैटिंग से 150 के करीब भारत
  • लंच तक भारत का स्कोर 134/0, धवन-राहुल की शानदार बैटिंग
  • भारत की ताबड़तोड़ बैटिंग, धवन के बाद राहुल ने भी जड़ी रिकॉर्ड फिफ्टी, राहुल की ये लागातार सातवीं फिफ्टी है। कुल 9वीं।
  • धवन ने जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी, 45 गेंदों में 8 चौकों की मदद से बनाए 52 रन।
  • धवन की ताबड़तोड़ बैटिंग, भारत का स्कोर 50 के पार
  • पहले दिन का खेल शुरू, केएल राहुल और शिखर धवन ने शुरू की पारी
  • रविंद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
  • भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
  • भारतीय टीम प्लेइंग इलेवनः- शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, हार्दिक पांड्या, वृध्दिमान साहा (कीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
  • श्रीलंका टीम प्लेइंग इलेवनः- दिमूथ करुनारत्ने, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिक्वेला (कीपर), दिलरुवान पेरेरा, मलिंदा पुष्पाकुमारा, लक्षण संदाकन, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+