डेविड वॉर्नर की पत्नी ने किया भावुक करने वाला खुलासा, बताया-ऐसे चुकाई गेंद से छेड़छाड़ की कीमत

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और गेंद से छेड़छाड़ मामले में 12 महीने की पाबंदी झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर की पत्नी ने एक बेहद भावुक करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया की गेंद से छेड़छाड़ के प्रकरण के बाद और डेविड वॉर्नर का नाम उसमें आने के बाद उनका गर्भपात हो गया था। डेविड की पत्नी कैंडिस ने कहा की मार्च माह में जब डेविड ने प्रेस कांफ्रेंस की थी उसके एक सप्ताह के बाद ही उन्होंने अपना बच्चा को दिया। उन्होंने इसके लिए तनाव को दोषी माना है। महिलाओं की एक साप्ताहिक पत्रिका में कैंडिस ने कहा की मैने डेविड को बाथरूम में बुलाया और कहा की मेरा खून बह रहा है और हमने अपने बच्चे को खो दिया इसके बाद हम दोनों खूब रोए।

बयां किया दर्दः कैंडिस ने बताया की इस घटना के बाद हमारा दिल टूट गया था एक तरफ हम गेंद से छेड़छाड़ के मामले में लोगों से अपमान झेल रहे थे वहीं दूसरी तरफ हमने अपने बच्चे को खो दिया। कैंडिस ने ये भी बताया की हमने निर्णय लिया है की अब हमारी जिंदगी में और कोई नहीं आएगा। गौरतलब हो की वॉर्नर के दो बच्चे हैं । साउथ अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बेनक्राफ्ट को कैमरे के सामने गेंद से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया था इसके बाद यह खुलासा हुआ था की इस घटना के पीछे डेविड का ही हाथ था, जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्मिथ और डेविड पर 12 माह का प्रतिबंध लगया था, वहीं बेनक्राफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया था।

Story first published: Thursday, May 24, 2018, 13:22 [IST]
Other articles published on May 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+