Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CT2017: AUS Vs BAN- हटके मोमेंट ऑफ द मैच

लंदन। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला गया मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। बांग्लादेश द्वारा जीत के लिए दिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वार्नर और ऐरोन फिंच ने पारी की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में 40 रन जोड़े। इसके बाद आठवें ओवर में रुबेल हुसैन की गेंद पर फिंच एलबीडब्ल्यू हो गए।

वह केवल 19 रन बना सके। बारिश के कारण जिस वक्त मैच को रोका गया उस वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में 1 विकेट खोकर 83 रन बना लिए थे। वार्नर 40 और स्टीव स्मिथ 22 रन बनाकर खेल रहे थे। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 100 रन और बनाने थे। लेकिन मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया का लगातार दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ा है।

दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया के अब दो अंक हो गए हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करना जरूरी हो गया है। वहीं बांग्लादेश के दो मैच में एक अंक हैं। उसका मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होना है। यदि वह उस मैच में जीत हासिल करती है तभी उसके लिए भविष्य के समीकरण बनेंगे। तो आईए आपको बांग्‍लादेश बनाम ऑस्‍ट्रेलिया मैच के कुछ हटके मोमेंट्स के बारे में बताते हैं।

मुस्तफिजुर का गलत आउट होना

17वें ओवर में मोइसिस हेनरिक्स की दूसरी बॉल पर मुस्तफिजुर LBW करार दिए गए। मुस्तफिजुर ने रिफरल का सहारा नहीं लिया जबकि रीप्ले में उनके बैट से ऐज लगता दिखाई दिया। अगर वो रिफरल का सहारा ले लेते तो वो आउट नहीं होते और शायद बांग्‍लादेश की स्थिति थोड़ी और सही हो सकती।

तमिम इकबाल का शानदार प्रदर्शन

बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल ने सर्वाधिक 95 रनों की पारी खेली। दूसरे ओवर में ही जोश हेजलवुड की पहली ही गेंद पर तमीम इकबाल के खिलाफ एलबीडब्‍ल्‍यू की अपील हुई लेकिन अम्‍पायर का फैसला बल्‍लेबाज के पक्ष में था। इससे पहले इंग्‍लैंड के खिलाफ तमिम इकबाल ने 128 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

मिशेल स्टार्क की सधी हुई गेंदबाजी

मिशेल स्टार्क की अगुवाई में सभी कंगारू गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और बांग्लादेश की पूरी टीम 44.3 ओवरों में ही ढेर हो गई। स्टार्क ने 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। स्टार्क के अलावा एडम जंपा ने 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+