तो क्या विराट कोहली के कहने पर हुई युवराज सिंह की टीम इंडिया में वापसी?
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन T20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। युवराज सिंह की वापसी हुई है। युवराज सिंह को दोनों फॉर्मेट की टीम में जगह मिली है। वनडे टीम में युवराज सिंह की यह वापसी तीन साल बाद हुई है। इसमें कप्तान विराट कोहली का अहम रोल माना जा रहा है। हालांकि सलेक्टर एमएसके प्रसाद का कहना है कि 'सीजन में युवराज ने अच्छा प्रदर्शन किया है। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में वापस लेने का फैसला किया गया है।'
आपको बता दें कि युवराज सिंह को इससे पहले भी टीम में जगह मिली थी। साल 2012 के बाद से युवराज के औसत पर नजर डाली जाए, तो उन्होंने 19 वनडे खेले हैं, जिनमें 18.53 के मामूली औसत से स्कोर किए थे। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से आखिरी वनडे मैच दिसंबर, 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। इस आखिरी वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्हें कप्तान धोनी ने दो मैचों में मौका दिया था। एक में तो उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, वहीं दूसरे में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। हैजल साबित हुई युवी की लकी चार्म, 3 साल बाद हुई टीम में वापसी
क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि विराट कोहली के कप्तान बनते ही युवराज सिंह को टीम में जगह मिल गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि युवराज और विराट के बीच अच्छे संबंध हैं। जानकारों का यहां तक कहना है कि विराट कोहली के कहने पर ही युवराज सिंह को सलेक्ट किया गया है। खैर यह मौका युवराज सिंह के लिए लाइफलाइन जैसा है जिसकी उन्हें जरूरत थी। अब यह देखना रोचक होगा कि इसका फायदा उठाने में वो कितना कामयाब होते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
