आईपीएल 2017: फिर याद आई युवराज-किम की प्रेम-कहानी, क्यों?
नई दिल्ली। इन दिनों रूपहले पर्दे से गायब हो चुकी अभिनेत्री किम शर्मा फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है उनका निजी जीवन, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वो और उनके अरबपति बिजनेसमैन अली पुंजानी के बीच में कुछ ठीक नहीं है।

अली की लाइफ में दूसरी औरत
दोनों आपसी तनाव की वजह से अलग हो गए हैं क्योंकि अली की लाइफ में अब कोई दूसरी औरत है, इस वजह से अब किम और अली एक साथ नहीं है और किम इस वक्त उन्हें केन्या में अकेले छोड़कर इंडिया वापस आ गई हैं और इस वक्त बदहाली की शिकार हैं। उनके पास ना तो काम है और ना ही पैसा।

किम और युवराज का अफेयर
वैसे आपको बता दें कि अभिनेत्री किम शर्मा हमेशा से अपने काम को लेकर कम बल्कि निजी रिलेशनशिप की वजह से चर्चित रही हैं। किम और स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह का अफेयर हमेशा से हाईलाइट रहा है। दोनों ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, दोनों ही इस रिश्ते को लेकर सीरयस थे लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था, जिसके कारण दोनों की राहें अलग हो गईं।

मां शबनम को पसंद नहीं थी किम?
आज तक दोनों के ब्रेकअप की खबरों का कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन मीडिया में छपी खबरें हमेशा ये ही कहती रहीं कि किम को युवी की मम्मी शबनम कौर बिल्कुल पसंद नहीं करती थी जिसके कारण वो दोनों एक नहीं हो पाए।

किम ने युवी को छोड़ा और देश भी
वक्त ने करवट ली और युवी से अलग होने के बाद अचानक से एक दिन खबर आई कि किम शर्मा ने केन्या के मशहूर अरबपति बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी कर ली है और भारत छोड़कर वहीं शिफ्ट हो गई हैं।

युवराज रहे मौन
लगभग सुर्खियों से गायब हो चुकीं किम उस वक्त एक बार फिर से लाइमलाईट में आयीं जिस वक्त उन्होंने ट्विटर पर युवराज सिंह को उनकी शादी के लिए मुबारकबाद दी थी। किम ने उन्हें और हैजल कीच को परफेक्ट मैच बताया था लेकिन युवराज ने उन्हें जवाब नहीं दिया था। फिलहाल देखते हैं कि किम की तंगहाली वाली खबर पर युवी का क्या रियेक्शन होता है, फिलहाल तो युवराज आईपीएल 10 में बिजी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications