ट्वेंटी-20 विश्व कप : भारत के छह विकेट 47 रन पर गिरे (लीड-6)
भारत ने 10 ओवर की समाप्ति पर छह विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 20 और रवींद्र जडेजा तीन रन बनाकर मैदान पर हैं।
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। उसे पहला झटका 10 रन के स्कोर पर लगा जब मुरली विजय दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 12 रन के स्कोर पर गौतम गंभीर नौ रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। फिर बारी सुरेश रैना की थी जब वह पांच रन बनाकर आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 17 रन था।
युवराज सिंह एक बार फिर असफल रहे और एक रन बनाकर चलते बने। उस समय टीम का स्कोर 23 रन था। टीम का स्कोर 37 रन था जब कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आउट होने की पारी यूसुफ पठान की थी वह भी एक रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर मात्र 42 रन पहुंचा था।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और सात छक्के लगाए। इसके अलावा शेन वाटसन ने 32 गेंदों पर धुआंधार 54 रन बनाए जिसमें एक चौका और छह छक्के शामिल थे। डेविड हसी ने भी 22 गेंदों पर 35 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। इसके अलावा ब्रेड हाडिन और माइक हसी आठ-आठ रन बनाकर आउट हुए।
भारत की तरफ से आशीष नेहरा और युवराज सिंह ने दो-दो व यूसुफ पठान ने एक विकेट हासिल किया।
इस मैच के लिए भारत ने तीन परिवर्तन किए हैं। पीयूष चावला के स्थान पर रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया है जबकि दिनेश कार्तिक की जगह गौतम गंभीर लेंगे। चोटिल प्रवीण कुमार के स्थान पर जहीर खान को अंतिम-11 में शामिल किया गया है। आस्ट्रेलियाई टीम ने रेयान हैरिस की जगह मिशेल जानसन को टीम में जगह दी है।
दोनों टीमों ने ग्रुप स्तर पर अजेय स्थिति बनाए रखा था। आस्ट्रेलिया ने जहां ग्रुप-ए में अपने दोनों मैच जीते हैं वहीं भारत को ग्रुप-सी में पहला स्थान हासिल है। आस्ट्रेलिया ने अपने पहले ग्रुप मैच में मौजूदा चैम्पियन पाकिस्तान को 34 रनों से धूल चटाई थी। इसके बाद उसने ग्रुप की तीसरी टीम बांग्लादेश को पराजित किया था।
भारत ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था। इसके बाद उसने अपने दूसरे मुकाबले में सुरेश रैना के शानदार शतक की बदौलत शक्तिशाली दक्षिण अफ्रीका को भी पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications