मैच फिक्सिंग वाली खबर को प्रीति ने बताया झूठा, जमकर मीडिया को कोसा
मुंबई। एक बार फिर से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मीडिया को कोसते हुए उन बयानों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि प्रीति को शक था कि पंजाब इलेवन के कुछ खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में लिप्त हैं, यह खबर इंडियन एक्सप्रेस ने छापी थी, जिसमें यह लिखा था कि प्रीति ने यह बात बीसीसीआई की बैठक में कही है लेकिन उनके पास इसका कोई सबूत नहीं था इसलिए उन्होंने इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया।
इस खबर का इंटरनेट पर वायरल होते ही प्रीति ने ट्विटर पर मीडिया को कोसते हुए सारी खबरों का खंडन किया। उन्होंने सभी रिपोर्टों को 'गलत, बेहद गैर जिम्मेदाराना और दुर्भावनापूर्ण' बताते हुये ट्वीट किया कि वह बीसीसीआई अधिकारियों से मिली जरूर थीं, लेकिन उनकी बातचीत को गलत तरीके से पेश किया गया है।
The theory being that "Prevention is better than cure." Of course @IndianExpress @abpnewshindi @abpnewstv had 2 twist & change the story👏1/2
— Preity zinta (@realpreityzinta) August 19, 2015 उन्होंने कहा कि मैं ऐसी रिपोर्ट से पूरी तरह शॉक्ड हूं ऐसी झूठी और बेहद गलत बातें फैलाने से पहले एक बार जांच कर लेनी चाहिये। प्रीति के इस ट्वीट के बाद वो ट्विटर पर ट्रेंड भी होने लगीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
