oi-Staff
दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा अब भारतीय सेना से जुड़ गए हैं। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने इन दोनों को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी है। 2011 का विश्वकप खिताब जिताकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब भारतीय सेना का गौरव बढ़ाते हुए नजर आएंगे। वहीं बीजिंग ओलंपिक में सोने के तमगे पर निशाना साधने वाले अभिनव बिंद्रा भी भारतीय सेना का हिस्सा होंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सेना में शामिल किए जाने की मांग की थी। जिसके बाद उनके प्रस्ताव को मान लिया गया था। धोनी से पहले सेना में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव, मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और मलयालम स्टार मोहन लाल को शामिल किया जा चुका है। सचिन तेंदुलकर भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन हैं।
देश का गौरव बढ़ाने वाले धोनी और बिंद्रा अब भारतीय सेना से जुड़कर उसका भी गौरव बढ़ाएंगे। उनके सेना में शामिल होने से युवाओं का ध्यान भी भारतीय सेना की ओर आकर्षित होगा। जो धोनी और बिंद्रा को अपना आदर्श मानते हैं वे भी जरूर सेना में शामिल होने का ख्वाब देख रहे होंगे। भारतीय वायुसेना ने हाल ही में सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को सुखोई विमान उड़ाने की इजाजत दे दी थी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, September 14, 2011, 12:24 [IST]
Other articles published on
Sep 14, 2011