Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी ने पढ़ा अश्विन पुराण और गाया धवन राग

हेमिल्टन। जी हां दोस्तों आज टीम इंडिया के मिस्टर कूल महेन्द्र सिंह धोनी रविचंद्रन अश्विन और शिखर धवन की तारीफें करते थक नहीं रहे हैं। विश्वकप की पांचवी जीत के बाद कप्तान धोनी ने कहा कि मुझे वो लोग काफी पसंद हैं जो कभी भी चैलेंज से घबराते नहीं हैं और इसी कारण मुझे रविचंद्रन अश्विन और शिखर धवन काफी अच्छे लगते हैं क्योंकि यह कभी भी चुनौतियों और आलोचनाओं से घबराते नहीं हैं।

धोनी ने कहा कि विश्वकप में दोनों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसकी जितनी तारीफ की जाये वो कम है। अश्वीन चैलेंज से घबराता नहीं हैं इसलिए मैं हमेशा उसे पावरप्ले या यहां तक कि जब मुश्किल परिस्थितियां हों तभी गेंदबाजी सौंपता हूं और वो मुझे कभी भी निराश नहीं करता है। वो आज कल सधी हुई बॉलिंग कर रहा है जिसे देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।

धोनी ने पढ़ा अश्विन पुराण और गाया धवन राग

ऐसे ही शब्द धवन के लिए भी उन्होंने प्रयोग किये, उन्होंने कहा कि विश्वकप में जब धवन का सेलेक्शन हुआ था तो लोगों ने काफी आलोचना की थी लेकिन मुझे उस पर पूरा भरोसा था और मुझे खुशी है कि उसने मेरे भरोसे को शर्मिंदा नहीं किया। मैं टीम का कप्तान हूं, मेरी जिम्मेदारी है अपने साथियों की तारीफ और हौसला अफजाई करना लेकिन मैं यह जानता हूं कि अश्विन और धवन दोनों ही तारीफ के हकदार हैं।

ट्विटर पर भी केवल टीम इंडिया के गब्बर के ही चर्चे

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+