Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शमी से 'बाप कौन है', पूछने वाले पाकिस्‍तानी को इंडियन फैंस ने धुना

लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 180 रनों से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया। पाकिस्तानी की इस प्रत्याशित जीत से खुश उसकी टीम के फैन्स ने भारतीय टीम के साथ उस वक्त बदसलूकी की थी जब भारतीय टीम हार के बाद मैदान से अपने ड्रेसिंग रूम में वापस लौट रही थी।

पाकिस्तानी फैन ने शमी को कहा था बाप कौन है?

दरअसल एक-एक करके भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियां चढ़ रहे थे कि तभी एक पाकिस्तानी फैन ने भारतीय टीम पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। हालांकि ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे मोहम्मद शमी को ये सब देखा नहीं गया और वो वापस लौट पड़े उस पाकिस्तानी फैन को मारने जो भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। हालांकि उस बीच धोनी आ गए और उन्होंने बीच-बचाव किया। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शमी पर टिप्पणी करने वाले इस शख्स की इंडियन फैन्स ने धुनाई भी कर दी। कथित पाकिस्तानी फैन ने शमी को कहा था बाप कौन है?

पाकिस्तानी फैन की इंडियन फैन्स ने धुनाई भी कर दी

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाहर इसी पाकिस्तानी फैन की इंडियन फैन्स ने धुनाई भी कर दी है। हालांकि इसकी किसी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है।

भारत को हराकर पहली बार पाक ने जीता है खिताब

भारत को हराकर पहली बार पाक ने जीता है खिताब

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने चिर-प्रतिद्वंदी टीम भारत को 180 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इसी हार के साथ पाकिस्तान ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान आईसीसी के तीनों बड़े खिताब वनडे विश्वकप, टी20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली चौथी टीम बन गई है। इससे पहले वेस्टइंडीज, भारत, श्रीलंका ने 2002 में श्रीलंका ने भारत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी शेयर की थी और पाकिस्तान अब चौथी टीम है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+