एक और क्रिकेटर ने किया क्रिकेट को अलविदा
नयी दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने आज क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह दिया है। कांबली ने अंतरराष्टीय क्रिकेट से संन्यास तो दो साल पहले ही ले लिया था पर वह प्रथम श्रेणी और रणजी क्रिकेट में हिस्सा लिया करते थे लेकिन अब उन्होने उसको भी अलविदा कह दिया है। उन्होंने मुंबई मे एक समारोह के दौरान अपने भाषण में कहा कि मैने क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है।
मैं बीसीसीआई को अपने फैसले की सूचना दे रहा हूं। अब मेरा इरादा नयी पीढी को क्रिकेट के गुर सिखाने का है। भारत के लिये 17 टेस्ट में 1084 और 104 वनडे में 2477 रन बनाने वाले कांबली मुंबई के शारदाश्रम स्कूल में सचिन तेंदुलकर के साथ रमाकांत आचरेकर के शागिर्द थे। उन्होंने सचिन के साथ सेंट जेवियर्स स्कूल के खिलाफ मैच में 664 रन की नाबाद साझेदारी की थी।
भारत के लिये कोलकाता में 1992 - 93 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने वाले कांबली ने वनडे क्रिकेट में पदार्पण 1991 - 92 में पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में किया था। उन्होंने आखिरी टेस्ट 1995 - 96 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कटक में खेला जबकि आखिरी वनडे शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ खेला। कांबली ने कहा कि अब मेरी ख्वाहिश कोच के रूप में नयी पारी शुरू करने की है। आचरेकर सर ने हमें जो सिखाया है मैं वह आने वाली पीढी को सिखाना चाहता हूं। क्रिकेट बोर्ड को यदि मेरी सेवाओं की जरूरत होगी तो मैं सहर्ष तैयार हूं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications