टीम इंडिया को टेस्ट में नंबर 1 पर पहुंचाने वाले अहम किरदार
कोलकाता। ईडेन गार्डेन के मैदान पर टीम इंडिया ने एक बार फिर से न्यूजीलैंड को हराकर टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। दूसरे टेस्ट मैच में जिस तरह से किवी टीम बुरी तरह से भारतीय गेंदबाजों के सामने बिखरी उसके लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों की तारीफ होनी चाहिए। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन पूरी टीम 316 रन के स्कोर पर बिखर गई लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम ने न्यूजीलैड की पारी को सिर्फ 204 रन पर समेटा उसने टीम को मैच में फिर वापस ला दिया।
हेलीकॉप्टर शॉट सीखने के लिए धोनी अपने दोस्त को खिलाते थे समोसा
दूसरी पारी में भारत की सिर्फ 263 रन ढेर हो गई और न्यूजीलैंडे के सामने 376 रन का लक्ष्य रखा। हालांकि जिस तरह से ईडेन की पिच खेल रही थी उसे देखते हुए यह लक्ष्य छोटा नहीं लग रहा था लेकिन मैच में दो दिन का समय था ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाजों को अहम भूमिका निभानी थी।

पहली पारी के हीरो-चेतेश्वर पुजारा-रहाने-साहा
पहली इनिंग में जब भारतीय टीम ने महज 28 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट खो दिए तो पुजारा ने दूसरे छोर पर टीम को संभाला और 219 गेंदों का सामना 87 रन की शानदार पारी खेली और इस पारी में उन्होंने 17 चौके लगाए। पुजारा का दूसरे छोर पर अजिंक्या रहाणे ने शानदार साथ दिया और 77 रन की शानदार पारी खेली और निचले स्तर पर रिद्धिमा साहा ने नाबाद 54 रन की पारी खेल टीम को 316 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

दूसरी पारी के हीरो रोहित शर्मा-साहा
दूसरी पारी में जिस वक्त टीम इंडिया लगातार विकेट गंवा रही थी उस वक्त रोहित शर्मा ने टीम की पारी को संभाला और 82 रन की शानदार पारी खेली। पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी रिद्धिमान साहा ने नाबाद 58 रन की पारी खेल अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया और टीम को 263 रन के स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

शमी-भुवनेश्वर के सामने किवी की पहली पारी ढेर
पहली पारी में जिस तरह से भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शामी ने अपनी स्विंग गेंदबाजी के सामने किवी बल्लेबाजों को घुटने टेकने को मजबूर किया उसने टीम इंडिया की मैच में जबरदस्त वापसी कराई। भुवनेश्वर कुमार ने 15 ओवर में सिर्फ 48 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि शामी ने 18 ओवर में 70 रन देकर 3 निकेट हासिल किया। दोनों ही तेज गेंदबाजों ने किवी बल्लेबाजों को सेट होने का मौक नहीं दिया।

दूसरी पारी में जडेजा-अश्विन की फिरकी में फंसे किवी
दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की और दोनों ही गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लिए। वहीं दूसरे छोर पर मोहम्मद शामी ने भी 3 विकेट हासिल कर दोनों ही गेंदबाजों का शानदार साथ दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications