परिजनों के साथ भी वक्त बिताना चाहते हैं हम : क्लार्क
'फॉक्स स्पोर्ट्स' से बातचीत के दौरान क्लार्क ने कहा, "हम अपने परिजनों के साथ समय बिताना चाहते हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण ऐसा कर पाना संभव नहीं। हमें लगातार परिजनों की शिकायतों का सामना करना पड़ता है लेकिन अपनी प्रतिबद्धता के कारण हम कुछ नहीं कर पाते।"
क्लार्क के मुताबिक इन दिनों सभी प्रकार के क्रिकेट का चलन बढ़ गया है और इसके कारण अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की व्यस्ततता भी बढ़ गई है। यह काफी चिंता का विषय है क्योंकि इसके कारण खिलाड़ियों की क्षमता प्रभावित हो रही है।
बकौल क्लार्क, "हमारे सामने आज सिर्फ एक ही मुद्दा है। हम मैचों की मारामारी से परेशान हैं। हमारे लिए अपना करियर बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन आज जिस रफ्तार से मैच खेले जा रहे हैं, उससे तो यही लगता है कि हमारा करियर सिमटकर काफी छोटा रह जाएगा। हमारे लिए ही नहीं, यह दुनिया भर के क्रिकेटरों के लिए बहुत बड़ी समस्या है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications