धोनी को 2007 में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था, तब से लेकर उन्होने कई बड़ी जीत टीम इंडिया को दिलाई, जिसमें टी20 विश्वकप 2007, विश्वकप 2011 और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी शामिल हैं। वह दुनिया के पहले कप्तान हैं जिसने आईसीसी के तीनों ही प्रतिष्ठित कप जीते हैं।
धोनी ने जिन 150 मैचों में टीम की कप्तानी की है, उनमें से 50 में टीम को हार और 87 में जीत हासिल हुई है, जबकि तीन मैच टाई हुए और नौ बेनतीजा रहे हैं। भारत के सफलतम एकदिवसीय कप्तानों की सूची में अजहरूद्दीन 90 जीत के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि धोनी दूसरे नंबर पर और गांगुली 76 जीत के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग (आस्ट्रेलिया) 230 मैच (165 जीते, 51 हारे)
स्टीफेन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) 218 मैच (98 जीते, 116 हारे)
अर्जुन रणतुंगा (श्रीलंका) 193 मैच (89 जीते, 95 हारे)
महेंद्र सिंह धोनी (भारत) 150 मैच (87 जीते, 50 हारे)
ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) 150 मैच (92 जीते, 51 हारे)
सौरव गांगुली (भारत) 147 मैच ( 76 जीते, 66 हारे)
हैंसी क्रोनिये (दक्षिण अफ्रीका) 138 मैच (99 जीते, 35 हारे)