स्पार्टन के साथ डील से हर साल 25 करोड़ कमायेंगे धोनी
इकनामिक टाइम्स के अनुसार इस डील से धोनी को प्रतिवर्ष 25 करोड़ रूपये मिलेंगे। जिसमें से स्पार्टन स्पोर्ट्स 18-20 करोड़ रूपये और एमिटी यूनीवर्सिटी 6 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष देंगे। डील के बाद जारी किये गये अपने बयान में स्पार्टन ने कहा है कि धोनी के साथ डील करना हमारे लिए गर्व की बात है। धोनी के अलावा स्पार्टन के बल्ले से आस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क, इंग्लैंड के बल्लेबाज मैट प्रायर और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल खेलते हैं।
इसके साथ ही स्पार्टन 'एमएसडी 7' सीरीज के बल्ले भी लांच करेगी। धोनी, तीनों ही फार्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं, इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए भी खेलते हैं।
यह किसी भी क्रिकेटर की बल्ले के लिए की गई अब तक की सबसे बड़ी डील है। इसके पहले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने एमआरएफ से डील की थी जिससे कि उन्हें प्रतिवर्ष 3 करोड़ रूपये का भुगतान किया जाता था, बाद में एडिडॉस से डील होने पर उन्हें 4 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष का भुगतान किया जाता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
