ढाका। बांग्लादेश ने भारत को 79 रनों से हराकर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी है, जिसके कारण इस समय टीम इंडिया की नींदे उड़ी हुई हैं जिसका असर आज सुबह नाश्ते की टेबल पर भी दिखा। एबीपी न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक आज सुबह होटल में नाश्ते की टेबल पर कप्तान धोनी, उपकप्तान विराट कोहली और टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री ने नाश्ते पर इस हार को डिस्कस किया कि उनसे कहां पर चूक हुई है।
चैनल की मानें तो आज नाश्ते के टेबल पर सुबह 7:30 बजे ही पूरी टीम इक्ट्टठा हो गई और उनके बीच में टॉपिक केवल कल की हार थी। सुबह सुबह टीम को नाश्ते की टेबल पर देखकर खुद होटल का स्टॉफ भी हैरान था।
पहले टेबल पर धोनी और विराट थे जिनके बीच में टीम की हार को लेकर बातें हुई और कहा जा रहा है कि धोनी ने विराट से सलाह भी मांगी कि अब आगे क्या और कैसे करना है? फिर इस मीटिंग में कोच रवि शास्त्री भी शामिल हुए जिसके बाद तीनों में तीन घंटे बातचीत हुई और कहा जा रहा है कि शास्त्री ने सारे खिलाड़ियों से कहा कि बाकी दोनों मैचों को अब जीतना है और किसी भी चीज से काम नहीं चलेगा।