Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs BAN : भारत को लगा झटका, T-20 सीरीज शुरू होने से पहले रोहित हुए चोटिल

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच के दो दिन पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी बाईं जांघ को घायल कर लिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज को अभ्यास सत्र बीच में छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। रोहित ने चोट का सामना तब किया जब वह नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे और एक गेंद ने उनको घायल कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शर्मा का अभी इलाज चल रहा है और उन्होंने नेट सत्र में आगे भाग नहीं लिया। टीम के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "रोहित का इलाज चल रहा है और जब हम विवरण प्राप्त करेंगे तो हम आपको अपडेट करेंगे।" मैच प्रैक्किटस के दाैरान संजू सैमसन, जिन्हें भारत के सीमित ओवरों के लिए शामिल किया गया है, को दूसरों के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया जबकि ऋषभ पंत ने स्टंप्स के पीछे कुछ ज्यादा समय बिताया। शिवम दुबे, जिनके पास दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ श्रृंखला में भारत ए के लिए शानदार प्रदर्शन था वह भी मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ समय बिताते हुए नजर आए।

बता दें कि रोहित को टी20 सीरीज की कप्तानी मिली है। विराट कोहली को इस सीरीज से आराम दिया गया है। तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरूआत 3 नवंबर को होगी। अब देखना यह है कि क्या रोहित मैदान पर उतरेंगे या नहीं। हालांकि उम्मीद है कि वों जल्द ही चोट से उभर जाएंगे। रोहित का बल्ला इस साल आग उगल रहा है। उनकी माैजूदगी में बांग्लादेश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर पाना मुश्किल हो जाएगा। रोहित ने हाल ही में विंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज दाैरान 2 शतक और एक दोहरा शतक जड़ा था।

Story first published: Friday, November 1, 2019, 17:20 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+