टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा ने पूरे किये 2000 रन
ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जहां एक तरफ भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं चेतेश्वर पुजारा के लिए यह मैच कुछ खुशी जरूर लेकर आया। चेतेश्वर पुजारा ने इस मैच में अपने टेस्ट कैरियर के 2000 रन पूरे कर लिए।
टेस्ट मैचों में 2000 रनों का आंकड़ा छूने वाले चेतेश्वर पुजारा 34वें भारतीय बल्लेबाज हैं। पुजारा ने अपने करियर के 26वें मैच की 47वीं पारी में 48.26 के औसत से दो हजार रनों का आंकड़ा पार किया।
ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले पुजारा के खाते में 1966 रन थे। अपने अब तक के करियर में पुजारा ने छह शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं। आस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली और पुजारा के अलावा मुरली विजय ने भी टेस्ट मैचों में 2000 रन पूरे किए हैं। भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट रन सचिन तेंदुलकर (15921) ने बनाए हैं। यह एक विश्व रिकार्ड है।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
