
विराट और अनुष्का न्यूयॉर्क में कर रहे हैं ग्रोसरी शॉपिंग
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को कई जगहों पर देखा गया है लेकिन इस बार वे न्यूयॉर्क के ग्रोसरी स्टोर में शॉपिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। ग्रॉसरी स्टोर की वायरल हो रही इस तस्वीर में विराट और अनुष्का के हाव भाव कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं। दरअसल ये फोटो विराट के किसी फैन ने इंस्टाग्राम पर डाली है, जिसमें विराट और अनुष्का ग्रोसरी शॉपिंग के दौरान अपनी-अपनी ट्रॉली लिए खड़े है।

अनुष्का से मिलने विराट गए अमेरिका
वेस्टइंडीज दौरे के तुरंत बाद कप्तान कोहली अनुष्का से मिलने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए जहां आईफा (IIFA) अवॉर्ड समारोह होना है। इस दौरान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के साथ फोटो अपलोड कर लिखा था, 'अपने प्यार के साथ बहुत ही जरूरी ब्रेक पर'।

फैंस के साथ खिंचवाई फोटो
विराट और अनुष्का के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। दोनों जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूम रहे थे उस दौरान कई फैंस उनके साथ फोटों खिंचवानी चाही। विराट कोहली के फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का के फैंस की तस्वीरें शेयर की है।

इससे पहले बेंगुलरु में लंच करते नजर आए थे
विराट ने अपने और अनुष्का के साथ रिश्तों को कभी नहीं छुपाया है और ना ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और अनुष्का की तस्वीरों को शेयर करने में संकोच किया है। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों बेंगलुरु के एक होटल में लंच के दौरान दिखाई दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications
