माही ने किया 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' का ट्रेलर लॉन्च, Video
जालंधर। आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका इंतजार धोनी के चाहने वाले ना जाने कब से कर रहे थे। धोनी ने बुधवार को अपनी लाइफ पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी, का ट्रेलर जालंधर में लांच किया।
इस ट्रेलर लांचिग के वक्त टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनीके अलावा फिल्म के निर्माता अरुण पाण्डेय, फॉक्स स्टार स्टूडियो इंडिया के सीईओ विजय सिंह और फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत और फिल्म के डायरेक्टर नीरज पाण्डेय भी मौजूद थे।
माही ने खोला राज..
आपको बता दें कि जालंधर शहर क्रिकेट बैटस के लिए काफी मशहूर है और इस फिल्म में जो बैट यूज हुए हैं वो भी जालंधर के ही बने हुए हैं इस कारण माही की फिल्म का ट्रेलर यहां सबसे पहले लांच किया गया है।
मालूम हो कि धोनी की जीवनी पर बनी इस फिल्म में लीड रोल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत प्ले कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे हैं और यह फिल्म 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। फिल्म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर, भूमिका चावला, कियारा आडवाणी, हैरी टांगरी और दिशा पटानी अहम किरदार में हैं।
Some special @msdhoni moments from the #MSDhoniTrailerLaunch today at #Jalandhar! @ArunPandey99 @itsSSR pic.twitter.com/70T7DhpVOz
— Fox Star Hindi (@foxstarhindi) 10 August 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
