आखिर सिंधु ने क्यों कहा-आपकी यॉर्कर से मैं बोल्ड हो गई सहवाग सर
नई दिल्ली। भारत की सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु ने कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम करके सफलता का एक नया इतिहास लिखा है। इस जीत पर जहां हर भारतवासी गौरवान्वित है तो वहीं पीवी सिंधु को लोग बधाई देते थक नहीं रहे हैं। पीएम से लेकर खेल जगत की सभी जानी-मानी हस्तियों ने ट्विटर के जरिए सिंधु को बधाई दी है।
|
सहवाग ने ट्वीट किया
लेकिन सबसे रोचक बधाई दी है टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने, सहवाग ने ट्वीट में लिखा कि 22 वर्ष की उम्र में पुसरला वेंकट सिंधू एक महान खिलाड़ी है, क्या शानदार खिलाड़ी है। इस फाइनल जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। सांसे रोक देने वाला बैडमिंटन सिंधू।

वीरू को उसी अंदाज में रिप्लाई किया
लेकिन इसके बाद सिंधु ने सहवाग को जो ट्वीट किया उसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की होगी। खुद सहवाग भी सिंधु की इस कला से अंजान होंगे। दरअसल शटलर क्वीन ने वीरू को उन्हीं के अंंदाज में जवाब दिया।
|
आपकी यॉर्कर से मैं बोल्ड हो गई
सिंधु ने लिखा कि सर, आपकी यॉर्कर से मैं बोल्ड हो गई लेकिन बहुत ही प्रेरणादायी बात, मैं करियर को बेहतर बनाने के लिए हमेशा इसका ध्यान रखूंगी।
|
आपकी शुभकामनाओं ने मेरा दिल जीत लिया
इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने भी सिंधू के लिए ट्वीट किया, जिसका इस स्टार शटलर ने प्यारा सा जवाब दिया. तेंदुलकर ने लिखा, 'आपने कोशिश की, आप फेल हुईं, आपने खुद पर भरोसा रखा और आप पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गईं. इस जीत की कोई तुलना नहीं. बधाई सिंधू.' इस पर सिंधू ने जवाब में लिखा, 'सर, आपकी शुभकामनाओं ने मेरा दिल जीत लिया।

पहली भारतीय खिलाड़ी
आपको बता दें कि रियो ओलंपिक में सिल्वर गर्ल जीतने वाली सिंधु ने आठवीं रैंक की जापानी खिलाड़ी ओकुहारा को एक घंटे 23 मिनट तक चले रोमांचक फाइनल में 22-20, 11-21, 20-18 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ उन्होंने ओकुहारा से पिछले महीने ग्लास्गो में वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिली हार का बदला भी ले लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications