इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन गौतम से विराट हुए नाराज
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, बल्लेबाज गौतम गंभीर से नाराज हो गए।
इसकी वजह रही टीम इंडिया की लचर फील्डिंग। मैच के पहले दिन टीम की खराब फिल्डिंग के कारण इंग्लैंड की टीम को मौका मिला और उन्होंने 300 का आंकड़ा पार कर लिया।
गौरतलब है कि मैच की शुरूआत में भारतीय फिल्डर्स ने तीन कैच छोड़ दिए जिसका लाभ इंग्लैंड को मिला।
गंभीर ने दिया था खराब थ्रो
साथ ही मैच के दौरान 54वें ओवर में गंभीर ने खराब थ्रो दिया, जिससे यह बात और भी पक्की हो जाती है कि आज की पारी के दौरान भारतीय खेमा अपनी फिल्डिंग में खास सजग नहीं रहा।
गंभीर के खराब थ्रो के चलते ही विराट उनसे नाराज नजर आए।
गौरतलब है कि भारत और इंग्लैण्ड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला गया। इंग्लैण्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैण्ड के चार बल्लेबाज पवेलियन जा चुके हैं।
300 रन पार गया इंग्लैंड
इसके साथ ही इंग्लैण्ड का स्कोर भी 300 रन के पार जा पहुंचा है।
जोए रूट ने शतक लगाया और मोइन अली शतक के बेहद करीब हैं। बता दें कि दूसरे दिन के खेल में भारत की कोशिश जल्द से जल्द विरोधी टीम को आलआउट करने की होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
