कौन हैं वो खिलाड़ी जिन्हें कुछ नहीं कहते हैं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा
मुंबई। वानखेड़े में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने आईपीएल की इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की और 200 के आकड़े को भी छुआ। इस रोमांचक मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने भी धुंआधार बल्लेबाजी की और इविन लुईस ने भी उनका भरपूर साथ दिया। इविन लुईस की अगर बात करें तो पिछले दो मैच में लुईस ने शानदार बल्लेबाजी की है।पिछले मैच में 42 गेंदों पर 65 रन बनाकर उन्होंने आरसीबी के सामने एक बड़ा लक्ष्य देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसी की बदौलत मुंबई ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए आरसीबी को 46 रन से करारी शिकस्त दी थी।
जीत के बाद जब एक सवाल में जब मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा से पूछा गया कि वो कैरेबियन खिलाड़ियों को कैसे निर्देश देते हैं तो उन्होंने कहा कि कैरेबियन खिलाड़ियों की सबसे खास बात यह है कि आप उन्हें निर्देशित कर ही नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो जैसा कर रहे हों उन्हें वैसा करने देना चाहिए। रोहित ने बताया कि अगर आप उन्हें बतायेंगे की ऐसे खेलना है, इस तरह की रणनीति बनानी है तो उसका उल्टा असर ही आपको देखने को मिलेगा। इसलिए बेहतर यही होगा कि वो जैसै खेल रहे हैं उन्हें खेलने दिया जाए।
रोहित ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने कीरोन पोलार्ड से एक बात सीखी है कि वो हमेशा टीम के लिए समर्पित रहते हैं इसलिए मैं उनसे कुछ नहीं कहता । इसलिए इविन लुईस के लिए भी मेरा यही भाव रहता है। उन्होंने कहा कि लुईस एक शानदार बल्लेबाज हैं ,और मेरा मानना है कि अधिकतर समय खिलाड़ियों को उनके अनुसार ही खेलने देना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
