Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कैरेबियन प्रीमियर लीग: इस हैरतअंगेज कैच को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे, देखें वीडियो

नई दिल्ली। कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान लपके गए इस कैच को क्रिकेट के सबसे शानदार कैच में से एक कहा जाए तो बड़ी बात नहीं हागी। वैसो तो क्रिकेट में हमेशा ही कई हैरतअंगेज कैच देखने को मिले होंगे लेकिन ये कुछ ज्यादा ही खतरनाक है।

सेंट किट्स और गयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच हुए मुकाबले में फैबियन एलेन ने एक ऐसा सनसनीखेज कैच पकड़ा जो क्रिकेट के मैदान पर बहुत ही कम देखा जाता है। एलेन भले ही सेंट किट्स की प्लेइंग इलेवन में नहीं थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया।

133 रनों का पीछा कर रही वॉरियर्स को जीत के लिए 24 गेंदों में 31 रन चाहिए थे और 7 विकेट बाकी थे तभी हसन अली की गेंद पर फेबियन ने जेसन मोहम्मद का सनसनीखेज कैच लपका। इस दौरान फैबियन एलेन गेंद की ओर भागे और अपनी बाएं ओर शानदार डाइव लगाकर गेंद को एक हाथ से लपक लिया। जिसने भी एलेन की फील्डिंग देखी उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। कमेंट्री कर रहे वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने इस कैच को अपने क्रिकेट जीवन का सर्वश्रेष्ठ कैच बताया।

देखें वीडियोः-

फैबियन एलेन के इस कैच ने उनकी टीम सेंट किट्स को 4 रनों से जीत दिला दी। आखिरी 4 ओवर में गयाना की टीम सिर्फ 26 रन बना सकी और उसने 5 विकेट खो दिए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+