For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CPL 2020 : सेंट लूसिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, गुयाना को 10 रनों से दी मात

नई दिल्ली। कैरेबियाई प्रीमियर लीग(सीपीएल) के 10वें मुकाबले में सेंट लूसिया ज्यूक्स ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 10 रनों से माच दे दी है। यह सेंट लूसिया की चाैथे मैच में लगातार तीसरी जीत रही। इस मुकाबले में लूसिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए रोस्टन चेज को उनके शानदार प्रदर्शन की मदद से 7 विकेट पर 144 रन बनाए और गयाना की टीम 8 विकेट पर 134 रन ही बना पाई। रोस्टन चेज ने 51 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली।

हालांकि सेंट लूसिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 19 रन तक मार्क दयाल और किमानी मिलियस के रूप में दो झटके लग गए। आंद्रे फ्लेचर भी 12 रन बनाकर 41 के स्कोर पर चलते बने और नजीबुल्लाह जदरण बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सिर्फ 42 रन तक 4 विकेट गंवाकर सेंट लूसिया की टीम मुश्किल में दिख रही थी। यहां से मोहम्मद नबी और रोस्टन चेज ने पारी को संभाला और पांचवे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। नबी 24 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर रोस्टन चेज ने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। गुयाना की ओर से इमरान ताहिर ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स की शुरूआत बेहद खराब रही। उसने मात्र 7 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। मध्यक्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 49 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली। कीमो पॉल ने 20 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 9 गेंद पर 15 रनों की पारी खेलकर उनका साथ देने की पूरी कोशिश की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। सेंट लूसिया के लिए स्कॉट कुगेलाइन ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए।

Story first published: Monday, August 24, 2020, 10:46 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+