CPL 2020: पोलार्ड-सिमंस के दम पर नाइटराइडर्स ने जीता चौथा खिताब, हासिल किया बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच वेस्टइंडीज में जारी कैरिबियन प्रीमियर लीग का फाइनल मैच आज (गुरुवार) त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया जूक्स के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया, जहां पर शाहरुख खान की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल कर चौथी बार खिताब जीतने का काम किया। इसके साथ ही टीकेआर की टीम ने सीपीएल के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया।टीकेआर की टीम सीपीएल के इतिहास में बिना कोई मैच हारे खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
और पढ़ें: IPL 2020: सभी टीमों ने किया था रिजेक्ट, पर चेन्नई सुपर किंग्स ने किया पिक, जानें क्या है खास
उल्लेखनीय है कि टीकेआर के लिये यह सीजन किसी ड्रीम रन की तरह रहा जिसमें उसने पहले मैच से लेकर 12वें मैच तक लगातार जीत हासिल की। टीकेआर का यह सीपीएल का चौथा खिताब था। गुरुवार को खेले गये फाइनल मैच में टीकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जूक्स की टीम के लिये पारी में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसकी बदौलत उनकी टीम 19.1 ओवर में 154 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
और पढ़ें: खतरे में पड़ी मिस्बाह उल हक की नौकरी, शोएब अख्तर बनेंगे पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर

खराब शुरुआत के बाद सिमंस-ब्रावो ने दिलाई जीत
जोक्स की तरफ से मिले 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। उसने अपने पहले 2 विकेट महज 19 रन के अंदर ही खो दिये थे। सलामी बल्लेबाज टियोन वेबस्टेर और टिम सेफर्ट कुछ खास नहीं कर पाये और वापस पवेलियन लौट गये। वहीं दूसरी छोर पर खड़े सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमन्स ने पारी को संभाले रखा और डैरेन ब्रावो के साथ शतकीय साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिलाई।
जहां सिमंस ने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के लगाकर 84 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं पर डेरेन ब्रावो ने भी 47 गेंदों पर 58 रन की आतिशी पारी खेलकर उनकी मजबूती से साथ दिया और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।

पोलार्ड ने गेंदबाजी में बरपाया कहर, हासिल किये 4 विकेट
वहीं पहले गेंदबाजी करते हुए नाइटराइडर्स के लिये कप्तान कायरन पोलार्ड ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए जूक्स की टीम को समेटने का काम किया। पोलार्ड ने अपने 4 ओवर्स में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जूक्स की टीम की शुरुआत काफी कमजोर रही और उसने रहकीम कॉर्नवाल के रूप में अपना पहला विकेट पारी की 8वीं ही गेंद पर गंवा दिया। इसके बाद लगातार अंतराल पर अपने विकेट खोती रही और जूक्स बड़ा स्कोर नहीं बना पायी।
पोलार्ड ने आंद्रे फ्लेचर, रोस्टन चेज, नाजीबुल्लाहा जदरान और ग्लेन के अहम विकेट चटकाने का काम किया तो वहीं पर जूक्स के लिए फ्लेचर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाये। फ्लेचर नाइटराइडर्स के लिए खतरनाक साबित होते हुए नजर आ रहे थे लेकिन पोलार्ड ने उनका विकेट हासिल कर टीम को राहत दिलाई। पोलार्ड के अलावा नाइटराइडर्स के लिये अली खान और फवाद अहमद ने दो दो विकेट लिए, जबकि हुसैन ने एक विकेट हासिल किया।

कायरन पोलार्ड बने मैन ऑफ द सीरीज
लेंडल सिमन्स की तूफानी पारी के लिये मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया जबकि पहली बार टीम को लगातार 12 मैच जिताकर खिताब दिलाने वाले कप्तान कायरन पोलार्ड को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
आपको बता दें कि यह कैरिबियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने बिना कोई मैच गंवाये खिताब को अपने नाम किया है। टीकेआर का यह चौथा खिताब है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
