क्रिकेट मैच के विवाद में मनमुटाव पर चाकू से किया हमला, हुई मौत
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में क्रिकेट मैच में झगड़ा ने इस कदर रूप लिया कि इसकी कीमत एक शख्स को जांन गंवाकर चुकानी पड़ी।
बांग्लादेश की एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, 18 वर्षीय रकीबुल इस्लाम मुन्ना को ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दिया गया। उसे गुरुवार को ग्रीन सुपर मार्केट में सरेशाम चाकू मार दिया गया था।
ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पुलिस कैंप के सब-इंस्पेक्टर बच्चू मियां की मानें तो मुन्ना के छोटे भाई रियाद का कुछ दिनों पहले क्रिकेट मैच को लेकर एक शख्स के साथ झगड़ा हो गया था।
बच्चू ने कहा कि मुन्ना विवाद सुलझाने के लिए बगल के बाजार में गया था। वहां अजमेरी आकाश नामक शख्स ने उसे चाकू मार दिया। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर राशिद की मानें तो यह हमला पुराने विवाद की वजह से हुआ। पुलिस अपराधी की तलाश कर रही है।
इस मामले में पुलिस ने श्यामोली आइडल पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट को हिरासत में लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
