
मिल चुकी है मंजूरी
सीपीएल कोरोना के बीच कोई सीजन करवाने वाली टी20 लीगों में से पहली लीग होगी। सीपीएल 2020 को 18 अगस्त को शुरू किया जा रहा है जबकि इसका फाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा। लीग पूरी तरह से त्रिनिदाद और टोबैगो में आयोजित की जाएगी टूर्नामेंट को पहले ही स्थानीय अधिकारियों और सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। सीपीएल ने बयान जारी करते हुए कहा, "सभी टीमों और अधिकारियों को एक होटल में रखा जाएगा और सभी को देश में आने वाले पहले दो हफ्तों के लिए क्वारेंटाइन में रहना होगा। विदेश से आने वाले सभी लोगों को यहां आने से पहले टेस्ट करवाना होगा।''

बिना दर्शकों के होंगे मैच
यह टूर्नामेंट भी स्टेडियम में बिना दर्शकों के करवाया जाएगा और आईसीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। लीग के लिए साइन करने वाले अंतरराष्ट्रीय सितारों में राशिद खान, क्रिस लिन, सोहेल तनवीर, मोहम्मद नबी, मार्कस स्टोइनिस, रॉस टेलर और कार्लोस ब्रैथवेट शामिल हैं, जबकि मौजूदा विंडीज टीम के कई सदस्य लीग में अलग-अलग फ्रेंचाइजियों से खेलते हैं।

ताबें भी आएंगे नजर
भारत के प्रवीण तांबे भी लीग में खेलने के लिए तैयार है। वह यहां खेलने वाले देश के पहले खिलाड़ी हैं। इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने के लिए निलंबित किए जाने के बाद उन्हें ट्रिनबागो नाइट राइडर्स में शामिल किया गया है। यह भी शाहरुख खान की टीम है। बता दें कि त्रिनिदाद में, COVID-19 रोगियों के कुल 133 मामलों को देखा गया, जिसमें 117 लोग बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो गए।


Click it and Unblock the Notifications
